निजी स्कूल एसोसिएशन ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। खेलों में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर निजी स्कूल एसोसिएशन की खेल विभाग के अधिकारियों से वीरवार को एक बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में निजी स्कूलों के शिक्षकों और खेल विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में शिक्षकों को निजी स्कूलों के छात्रों का खेलों इंडिया में पंजीकरण करने और सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई। एसोसिएशन के सदस्य एवं स्कूल प्राचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि बैठक का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की तर्ज पर निजी स्कूलों के छात्रों की खेलों में भागीदारी को बढ़ाने के लिए मंथन करना था। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में ऐसा महसूस किया गया है कि चंद निजी स्कूलों को छोड़कर दूरदराज के निजी स्कूलों के छात्रों की अनदेखी की जा रही है। वहीं इस संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें गहनता के साथ इस विषय पर विचार विमर्श किया गया है।