उधमपुर। धार रोड पर पड़ते दुर्धर नाले के पास पस्सी आने से सड़क के बीच आए पत्थर व मलबे के चलते सड
- फोटो : बाघ के ताजा पगचिह्न मिले।
उधमपुर। धार रोड पर स्थित दुर्धर नाले के पास सुबह सात बजे के करीब भूस्खलन होने से पत्थर व मलबा सड़क के बीचों बीच आ जाने से धार रोड बंद हो गया। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। वहीं इसकी सूचना जब ग्रिफ विभाग को मिली तो फौरन विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि सड़क मार्ग पर बड़े बड़े पत्थर व मलबा आने के कारण तकरीबन ढाई घंटे तक मार्ग बंद रहा।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी धार रोड पर डंडनाल व दुर्धर नाले के पास पस्सी आने से मार्ग बंद हो गया था। जिसके चलते सोमवार को भी सुबह सात बजे के करीब एक बार फिर से दुर्धर नाला के पास पस्सी आने से पूरा पहाड़ का एक हिस्सा व मलबा सड़क के बीचों बीच आ जाने से मनवाल उधमपुर मार्ग बंद हो गया। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। हालांकि दोपहिया वाहन चालक पैदल अपने वाहनों को निकाल कर जाते रहे। जबकि अन्य बड़े वाहनों में सवार लोगों को ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जैसे ही इसकी सूचना ग्रिफ विभाग के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने फौरन जेसीबी लगाकर मार्ग पर आए मलबे व पत्थर को हटाने का कार्य शुरू करवा दिया। हालांकि मार्ग से पत्थर व मलबे को हटाने में ढाई घंटे का समय लग गया। जिसके बाद साढ़े नौ बजे के करीब मार्ग को खोला गया। जिसके चलते वाहन चालकों सहित यात्रियों ने राहत की सांस ली। विभाग के अधिकारियों में जेई साईं कुमार का कहना था कि जब से बारिश का दौर शुरू हुआ है तब से ही इस क्षेत्र में लगातार पस्सी आ रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह का समय होने के चलते कई सरकारी कर्मचारियों को मार्ग बंद होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि ढाई घंटे के अंदर ही जेसीबी लगाकर पत्थर व मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को खोल दिया गया था। संवाद