संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जिला उधमपुर की लाटी तहसील में 16 अगस्त को मिडिल स्कूल लाटी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीन तहसीलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में जिला उधमपुर की तहसील लाटी, तहसील चिनैनी तथा तहसील बसंतगढ़ की टीमें शामिल होंगी।
इवेंट मैनेजर तनवीर मलिक ने बताया कि स्वतंत्रता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एक दिन के लिए किया जाएगा जिसमें तीन तहसीलों की लगभग 16 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश देना हे।
इसका थीम नशीली दवाओं को ना और खेल को हां होगा। उन्होंने बताया कि नॉकआउट टूर्नामेंट एक दिवसीय रहेगी और उसी दिन फाइनल मुकाबले भी होगा।