फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाड़ खास से परतयान तक बनेगी सड़क, गांववासियों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचायत लाड़ में पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से लाड़ खास से परतयान तक पांच किलोमीटर लिंक रोड बनाने के लिए विभाग की ओर से सर्वे का काम पूरा कर डीपीआर बनाई जा रही है ताकि जल्द से जल्द ये सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जाए।
गौरतलब है कि क्षेत्र में सड़क न होने से रोजाना पांच किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। हालांकि कई बार क्षेत्र के लोगों ने सड़क बनाने को लेकर सरकार से मांग की थी। जिसके चलते सरकार की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर सर्वे करवाया गया। ताकि क्षेत्र के लोगों को आ रही परेशानी से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच मदन लाल ने बताया कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर उन्होंने कई बार सरकार व प्रशासन से मांग की थी। ताकि क्षेत्र में सड़क बनने के साथ ही लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिले। हालांकि विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जहां पर यह सड़क बनाई जा रही है वहां तकरीबन 500 के करीब आबादी है। जिसके चलते क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ता है। लेकिन सड़क बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
्रउन्होंने बताया कि मौजूदा समय में क्षेत्र में सड़क न होने से बीमार लोगों को भी कंधों पर उठाकर पैदल 5 किलोमीटर का सफर तय करके अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क न होने के चलते आज तक क्षेत्र में कोई अन्य विकास कार्य भी नहीं हो सके है। लेकिन अब सड़क बनने से क्षेत्र का लिंक सरसू पंचायत के साथ हो जाएगा जिसका लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोट...
विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर डीपीआर तैयार की जा रही है ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र में सड़क बनाने का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके।
-साहिल खजूरिया, जेई, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें