फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी लद्दा में डाॅक्टर न होने से मरीज जीएमसी में जाने पर मजबूर

विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत पंचोड़ के फेस 1 में ​स्थित न्यू टाइप पीएचसी का दृश्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तहसील माैंगरी में पड़ते लद्दा के न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में डॉक्टर न होने से लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। इससे गांववासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण इलाज के लिए 60 किलोमीटर दूर पीएचसी पंचैरी या फिर 95 किलोमीटर दूर उधमपुर जीएमसी जाते हैं। हालांकि कई बार स्थानीय लोग विभाग से सेंटर में डाॅक्टर की तैनाती करने के साथ ही स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से सेंटर में डाॅक्टर नहीं है। क्षेत्र व उसके साथ लगते कई इलाकों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सेंटर में पैरामेडिकल स्टाफ के लगभग तीन कर्मचारी ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेशक विभाग की ओर से क्षेत्र में न्यू टाइप पीएचसी बनाई गई है। लेकिन अभी तक सेंटर में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। लगभग पांच हजार से अधिक आबादी परेशान है। पीएचसी में एक्सरे व लैब तक की सुविधा नहीं है। मजबूरन लोग उधमपुर जाकर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट..
पीएचसी में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित में भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही डाॅक्टर की तैनाती के साथ ही अन्य स्टाफ की कमी को भी दूर कर दिया जाएगा।
-डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ, पंचैरी

रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें