261467 पहुंचा मचैल यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा, अभी नौ दिन की यात्रा शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। मचैल यात्रा पांच सितंबर तक चलेगी। 27 अगस्त तक करीब 2,61,467 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है।
मंगलवार को करीब 2058 भक्तों ने शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। बरसात के चलते यात्रियों की संख्या कमी आई है, लेकिन फिर भी रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पाडर स्थित मचैल मंदिर पहुंच रहे हैं। कुछ दिन 15 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए थे अब 2 हजार तक पहुंच गए।
अभी यात्रा के नौ दिन शेष है। इस बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा पौने तीन लाख पहुंचने की संभावना है। इस बार जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष कदम उठाए हैं।