किश्तवाड़। जिला पुलिस ने एक भगोड़े को छह साल बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान चंद्र करनैल सिंह उर्फ करण निवासी फंगोटा भल्ला (डोडा) के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय की देखरेख में पुलिस स्टेशन किश्तवाड़ के प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह 244/2018/यू/सेक के मामले में वांछित था। संवाद