फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डायरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी

Wed, 04 Sep 2024 04:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने नीली नाला गांव में लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

ओआरएस पैकेट व दवाइयां भी कीं वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान के तहत मंगलवार को नीली नाला गांव में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें गांव सहित आसपास के इलाकों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने डायरिया से बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ ही अपने क्षेत्र व घर के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
इस मौके पर लोगों में विभाग की ओर से निशुल्क ओआरएस के पैकेट व दवाइयां भी वितरित की गईं। टीम ने लोगों से ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जितना हो सके बरसात में ओआरएस का सेवन करना चाहिए, ताकि डायरिया से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में प्राकृतिक स्रोतों का पानी दूषित हो जाता है। इसलिए पानी को उबाल कर पीएं। डाक्टरों द्वारा लोगों को डायरिया से बचने के लिए बताई गई सावधानियां बरतने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें