फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने मुक्त करवाए चार मवेशी

Mon, 20 May 2024 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला पुलिस का नशा व मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। उपमंडल छात्रू में तस्करी के एक प्रयास को विफल कर चार मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं वाहन को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जफर अहमद भट और सबजार अहमद भट दोनों निवासी लारनू अनंतनाग के रूप में हुई है। एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी छात्रू इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने कामराजी मोड़ पर नाका लगाया था। दौरान एक वाहन (जेके03एल8270) को रोका और उसमें चार मवेशी मिले। वहीं, उनके पास अनुमति का कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाते हुए वाहन को जब्त कर लिया व गिरफ्तार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें