फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 31 हजार भक्त भवन की ओर रवाना

Mon, 20 May 2024 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा रही जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जिले में शनिवार को कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश का असर रविवार को भी देखा गया। इस कारण धर्मनगरी सहित कटड़ा के तापमान में कुछ गिरावट रही। गर्मी के बीच भवन की ओर भक्तों का जाना जारी है। शाम छह बजे तक करीब 31 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। सुबह से शाम तक धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंजता रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में रोजाना करीब 30 से 35 हजार भक्त मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। वीकेंड पर यात्रा में इजाफा जारी है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार शनिवार को 42234 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए थे। वहीं, रविवार को शाम छह बजे तक करीब 31200 भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। गर्मी के मौसम में श्रद्धालु ज्यादातर अलसुबह व सुहावने मौसम में चढ़ाई करना पसंद कर रहे हैं। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो रहा है, जिसका भक्त लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें