फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मचैल यात्रियों का वाहन सड़क से नीचे पलटा, 12 घायल

Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ के पाडर में अठोली के तत्तापानी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

घायलों में से ज्यादातर श्रद्धालु जम्मू के
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। पाडर के अठोली में एक वाहन सड़क से नीचे पलटने से 12 यात्री घायल हुए हैं। यह सभी जम्मू से मां चंडी के दरबार पाडर जा रहे थे। घायलों में अधिकतर जम्मू के रहने वाले हैं। तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल पाडर में शनिवार सुबह अठोली से तत्तापानी जा रही मचैल यात्रियों से भरी टैक्सी (जेके02एएम9988) सड़क से नीचे पलट गई। वाहन में 12 यात्री सवार थे, जिनमें से सभी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अठोली उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किश्तवाड़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान ज्योति देवी निवासी टिकरी जम्मू, रुपाली शर्मा पटयाली चैक जम्मू, सुभाष राज निवासी पटयाली चौक जम्मू, लक्ष्मण कुमार निवासी टिकरी जम्मू, पोली देवी निवासी पटयाली चैक जम्मू, मनीषा देवी जम्मू और सुनील निवासी डोडा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें