किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर पडिहारना में सुबह सात बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले के पाडर में एक वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान चालक धरमिंदर सिंह निवासी मस्सू पाडर और घायल की सुमन कुमार निवासी सोहल पाडर के रूप में हुई है।
यह हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे हुआ। एक पिकअप वाहन (जेके17-3894) किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर पडिहारना के पास अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार जारी है। वाहन पाडर से किश्तवाड़ की तरफ आ रहा था।