फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए वार्ड 21 में की फॉगिंग

Thu, 12 Sep 2024 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर परिषद की तरफ से बुधवार को शहर के वार्ड नंबर 21 में अभियान चलाकर फॉगिंग की गई। इस दौरान वार्डवासियों को साफ-सफाई रखने पानी जमा न होने देनें की हिदायत दी।
विज्ञापन

नगर परिषद के सीईओ विशाल सडोत्रा ने बताया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर परिषद की तरफ से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, इसमें शहरवासियों को सहयोग भी जरूरत है। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर नगर परिषद की तरफ से शहर के सभी वार्डों में बारी-बारी फॉगिंग करवाई जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें