किश्तवाड़। जिला मुख्यालय से नौ किलोमीटर दूर भंडारकुट में शाम को एक कार (केके02एजी 8050) अनियंत्रित हो कर सड़क के बीच पलट गई। हादसे में चालक गंभी रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रतीक शर्मा निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वह किश्तवाड़ शहर से भंडारकूट की तरफ किसी काम से जा रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में वाहन पलट गई। जिला अस्पताल में उपचार जारी है। संवाद