फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में लग रहीं जलशक्ति विभाग की अनदेखी की ठोकरें

Fri, 29 Mar 2024 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप बिछाने के एक हफ्ते बाद भी सड़कों व गलियों से नहीं हट पाई सामग्री, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में जलशक्ति विभाग की अनदेखी और गैरजिम्मेदाराना रैवये का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाने के बाद लाइन को तो ढक दिया गया है, लेकिन उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री एक हफ्ते बाद भी सड़कों और गलियों से नहीं हटाई गई है। इस कारण शहर वासियों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सामग्री को जल्द हटाने की अपील की है।
जल शक्ति विभाग की ओर से शहर में लीकेज पाइपों व पुरानी पाइपों को बदलने के लिए शहर के बीचों बीच जल शक्ति मिशन योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। जिसके चलते विभाग की ओर से नई पाइपें डालने का कार्य तो समाप्त कर दिया गया। लेकिन पाइप डालने के समय की गई जमीन की खुदाई व पाइप डालने के बाद उसके उपर सीमेंट व बजरी लगाकर पाइप को ढक दिया गया। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि उस समय लाई गई सामग्री जिसमें रेत व बजरी के अलावा अन्य चीजें जो कार्य समाप्त होने के बाद सड़क के बीचोबीच पड़ी है। इस कारण हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। इतना ही नहीं रात के समय कई दोपहिया वाहन चालक इस मलबे की चपेट में आने से गिर कर घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द शहर में सड़क के बीचों रखे मलबे को वहां से हटाने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिस ठेकेदार को दिया गया है उसे सड़क के बीचोबीच पड़े मलबे को हटाने के लिए कह दिया है। जल्द ही मलबा हटा दिया जाएगा।
- अरुण गुप्ता, जई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें