कटड़ा। धर्मनगरी के यंग यूथ के सदस्यों ने सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग को लिखित में प्रधान सोहन चंद की अध्यक्षता में एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर यंग यूथ कटड़ा के प्रधान सोहन चंद, पार्षद वीके राय, रजत गंडोत्रा आदि मौजूद रहे। यंग यूथ ने बताया कि ज्ञापन में सीईओ श्राइन बोर्ड से अपील की गई है कि पहले भी श्राइन बोर्ड में नियमों को नजर अंदाज कर नौकरियां दी गई। जिनकी जांच जरूरी है और भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियां मिले। विशेषकर कटड़ा व आसपास के क्षेत्रों के पढ़े-लिखे युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। वही सीईओ श्राइनबोर्ड ने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में ऐसी शिकायत बिल्कुल भी नहीं आएगी। इसको लेकर कमेटी बनाई गई है और पूरी पारदर्शिता के साथ ही कार्य किया जा रहा है।