उधमपुर। नन्द पैलेस में आयोजित सत्संग में पहुंचे संतो का स्वागत करते श्रद्धालु: आयोजक
उधमपुर। शहर के कल्लर इलाके में स्थित नंद पैलेस में रविवार को श्री अद्वैत स्वरूप हीरा पूरी श्रद्धा आश्रम की तरफ से सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया। महात्मा सुरेश्वरा नंद ने बताया कि यह कार्यक्रम उधमपुर में दूसरी बार पधारे नंगली दरबार परम हंस और अन्य संत महापुरुषों के आगमन पर आयोजित किया गया था। इसमें सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक सत्संग किया गया और इसके उपरांत भंडारा किया गया। संवाद