फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुबह से देर रात तक कान्हा के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी रहीं कतारें

विज्ञापन
उधमपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
विज्ञापन
- उधमपुर में रही जन्माष्टमी की धूम, बच्चों और युवाओं ने लिया पतंगबाजी का लुत्फ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में जन्माष्टमी पर्व शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक श्रीराधा-कृष्ण मंदिरों में लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। पुलिस ने गट्टू डोर के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए कई जगहों पर दबिश के अलावा ड्रोन से भी नजर रखी।
जन्माष्टमी पर शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की तरफ से स्टाल लगाकर आलू-पकौड़े और फलाहार का प्रसाद वितरित किया। सोमराज, शेखर शर्मा, अनीता देवी, बिमला रानी व अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि पृथ्वी पर अधर्म का नाश करने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान बार-बार नर अवतार लेते हैं। द्वापर युग में जब अत्याचार बढ़ा और धर्म की हानि हुई तो भगवन ने श्रीकृष्ण रूप में अवतार लिया था। जिस दिन वे धरा पर अवतरित हुए उस दिवस को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस्काॅन और श्री राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ी भारी भीड़
जन्माष्टमी को लेकर शहर के धार रोड स्थित इस्कान मंदिर और आदर्श काॅलोनी के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में इस बार भी साज-सजावट और विशेष प्रबंध किए गए थे। रंग बिरंगी-लाइटों और विभिन्न सुगंधित पुष्पों से सजे इन मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। इस दौरान कान्हा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
बच्चों व युवाओं ने की पतंगबाजी, पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी
जन्माष्टमी पर जहां मंदिरों में दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा था तो वहीं बच्चे और युवा पतंगबाजी में मशगूल रहे। बच्चों व युवाओं ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। सुबह से ही बच्चे और युवा पतंगबाजी के लिए टोलियां बनाकर घरों की छतों पर पहुंच चुके थे। इसमें उन्हें खुशगवार मौसम का भी साथ मिला। दिनभर चल गेईया और ओ गईया की आवाजें छतों से गूंजती रहीं। इस बीच जानलेवा गट्टू के इस्तेमाल की रोकथाम को लेकर पुलिस ने भी कड़ी निगरानी रखी और औचक छापेमारी के साथ ड्रोन की भी सहायता शामिल रखी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े प्रबंध
त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी प्रबंध किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों के अलावा मंदिरों के बाहर भी जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं को जांच के बाद भीतर जाने की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें