फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश बनने पर लोक विकास दल ने जताई प्रसन्नता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लोक विकास दल की एक बैठक प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जम्मू कश्मीर व लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर प्रसन्नता जताई गई। सलाथिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर की देश के साथ एकता में अनुच्छेद 370 बहुत बड़ी बाधा थी। जिसके कारण जम्मू कश्मीर का अलग निशान, अलग विधान था जो अलगाव वाद की भावना को मजबूती देता था। उन्होंने कहा कि देश की जनता में इस बात को लेकर काफी निराशा थी। अलगाववादी तत्वों ने इसे राजनैतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने पांच अगस्त को इसे समाप्त कर जम्मू कश्मीर का देश के साथ पूर्ण विलय कर दिया। और अब 31 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर व लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने से राष्ट्रवाद को अधिक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे देशवासियों का एक देश एक निशान का सपना पूरा हो गया है। देश के प्रथम गृहमंत्री व महान क्रांतिकारी लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर जम्मू कश्मीर व लद्दाख का केंद्र शासित प्रदेश बनने व देश के साथ पूर्ण विलय होना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके साथ ही उन्होंने जीएस मुर्मू को जम्मू कश्मीर का प्रथम उपराज्यपाल बनने के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे जम्मू कश्मीर की सभी चुनौतियों का बखूबी हल करेगें। बैठक में रामकुमार, सुनील सिंह, सुदेश कुमार, उमेश, मणि राम, जगजीत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें