फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में ट्रक चालक से 25 हजार लूटे

विज्ञापन
उधमपुर में घटना की जानकारी पुलिस को देते पीड़ित। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में शनिवार देर रात को कुछ लोगों ने ट्रक चालक को लूट पर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। नकदी लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रक को भी अपने साथ लेने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक लेना उनके लिए संभव नहीं हुआ और ट्रक नाले में फंस। नकदी लूटने के बाद दोनों लूटेने अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे महाराष्ट्र से केले की सप्लाई लेकर कश्मीर की तरफ जा रहा ट्रक नंबर जेके14सी-2271 जैसे ही इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने ट्रक को रोक दिया। दोनों युवक ट्रक के अंदर गए और चालक किशोरी लाल निवासी रठियान उधमपुर के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। दोनों ने चालक को बुरी तरह से पीटा और अंदर रखे करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी लूट लगी। मारपीट करने के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला और एक युवक ट्रक को चलाने का प्रयास करने लगा। ट्रक चलाना उसके बस की बात नहीं थी और ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में फंस गया। दोनों युवक हड़बड़ाहट में अपने मोटरसाइकिल को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। फरार होने से पहले दोनों ने ट्रक को काफी नुकसान भी पहुंचाया। घायल चालक घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा और अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मियों को पूरी बात बताई। वहीं सुबह जब लोगों को इसकी सूचना मिली तो सभी लोग मौके पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर छोड़े गए मोटरसाइकिल के आधार दोनों लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने करीब 15 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की है और दो लोगों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। हालांकि पुलिस इसका किसी तरह का खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें