फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने संभाला उत्तरी कमान के चीफ आफ स्टाफ का पदभार

विज्ञापन
उत्तरी कमान में स्थित ध्रुव शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोश - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने शुक्रवार को उत्तरी कमान के चीफ आफ स्टाफ का पदभार संभाला। इस मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल एसके शर्मा और चीफ ऑफ स्टाफ वाईके जोशी ने ध्रुव शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी को 12 जून 1982 को 13 जेएके आरआईएफ में कमीशन किया गया था और बाद में इसी यूनिट की कमान संभाली थी। उन्होंने आपरेशन विजय और पराक्रम में 13 जेएके आरआईएफ की कमान संभाली थी। आपरेशन विजय में उनकी कमान के तहत यूनिट को 37 वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें दो परमवीर चक्र, आठ वीर चक्र और चौदह सेना पदक शामिल हैं। यूनिट को सीओएएस यूनिट प्रशस्ति पत्र और ब्रेवेस्ट ऑफ ब्रेव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। 13 जेएके आरआईएफ की कमान के दौरान जनरल आफिसर को एक आपरेशन के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। जनरल आफिसर ने तांगसे में इन्फेंट्री ब्रिगेड, करहु में इन्फैंट्री डिवीजन और लेह में कॉर्प्स की कमान संभाली है। उन्होंने महानिदेशक, इन्फैंट्री के रूप में भी काम किया है।जनरल आफिसर के पास इन्फैंट्री स्कूल, महू में इंस्ट्रक्टर के रूप में काम करने का अनुभव है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, अंगोला में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें