फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में मिलावटी पनीर, खोया व मिठाइयों से रहे सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एक दिन के बाद दीपावली का पर्व है। दीपावली के पर्व को लेकर बाजार में मिठाईयों की दुकानें मिठाईयों के साथ सज चुकी है। इसके अलावा दूध व पनीर की मांग भी दुगनी हो चुकी है, क्योंकि
विज्ञापन

त्योहारों में दूध, खोया व पनीर लोगों के लिए काफी अहमियत रखते हैं। दूध, खोया से जहां मिठाइयां व अन्य कई तरह की सामग्री तैयार की जाती है तो पनीर त्योहार के मौसम ज्यादातर घरों की रसोई का मुख्य व्यंजन बनता है।
घटिया मिठाई, पनीर, दूध व अन्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभी तक एक भी बार प्रशासन व नगर परिषद की तरफ से कोई बड़ा अभियान नहीं छेड़ा गया है और न ही किसी प्रकार की जांच की है। त्योहारों के सीजन में पनीर व खोये की मांग में दो से तीन गुना अधिक इजाफा हो चुका है। दीपावली व भैया दूज पर तो खोये से तैयार की गई मीठाई की जबरदस्त मांग होगी। हालांकि हर बार त्योहारों के बीच नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग व सीएपीडी की टीम प्रत्येक वर्ष छापे मार कर मिलावटी खोया, पनीर व मिठाइयां जब्त करती है, लेकिन अभी तक एक भी बार छापेमारी नहीं की गई है। बाजार में मीठाईयों की दुकानें कई प्रकार की मिठाईयों से सज चुकी हैं, लेकिन अभी तक इन दुकानों में बेची जा रही मिठाई की किसी ने जांच नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाइयां खरीदते समय रखे कुछ सावधानियां।
1. मिठाइयों को मात्र प्रतिष्ठित दुकानों से ही खरीदें।
2. शहर में बिकने वाली सस्ती मिठाइयों से दूर रहें।
3. मिलावटी मिठाइयां खाने से गला खराब होने के साथ और भी कई रोग लग सकते हैं।
4. ताजी मिठाइयां ही खरीदे और यही मिठाइयां अपने संबंधियों को उपहार में भी दे।
5. मिठाइयों को दुकान से लाने के बाद फ्रिज में ही रखे और जरूरत पडने पर बाहर निकाले और वापिस फ्रिज में रख दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें