फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लगातार चौथे दिन भी ट्रकों को नहीं मिली आगे जाने की अनुमति

Tue, 23 Apr 2024 03:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों की बढ़ी समस्या, ट्रकों में लदे सामान के खराब होने की सताने लगी चिंता
विज्ञापन

उधमपुर से ढाई बजे के बाद छोड़े गए करीब 300 छोटे यात्री वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार प्रभावित रहने के चलते सोमवार को चौथे दिन भी उधमपुर में रोके गए ट्रकों को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं मिली है। इस कारण चालकों और क्लीनरों की समस्या बढ़ गई है। साथ ही ट्रकों में लदे सामान के खराब होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन भी यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। हालांकि, छोटे यात्री वाहनों को दोपहर बाद घाटी के लिए छोड़ा गया लेकिन भारी वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। इस कारण जखैनी चौक पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रविवार को रामसू के हिंगनी इलाके में राजमार्ग पर आई दरारों के चलते सोमवार को चौथे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश का असर राजमार्ग पर अभी भी साफ देखने को मिल रहा है। रामबन जिले के खूनी नला, मिहाड़ा, कैफेटेरिया, पंथ्याल, डलवास एवं बनिहाल में जगह-जगह भूस्खलन व शुटिंग स्टोन की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। अब रामसू के हिंगनी इलाके में राजमार्ग पर आई दरारों ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। नेशनल हाइवे अथारिटी सहित राजमार्ग निर्माण कार्य में जुटे निर्माण कंपनी के राहत कर्मी मशीनों के साथ राजमार्ग के मरम्मत कार्य में भी जुटे हैं। रविवार दोपहर बाद कुछ घंटों के लिए उधमपुर, रामबन एवं बनिहाल में दोंनों ओर फंसे छोटे यात्री वाहनों को छोड़ा गया। सोमवार को फिर से सुबह लगभग 7 बजे छोटे वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे छोटे यात्री वाहनों को घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई। जिसके चलते उधमपुर में रोक गए लगभग 300 के करीब छोटे वाहन घाटी की ओर रवाना हो पाए। लेकिन पिछले चार दिनों से ट्रक एवं अन्य हैवी मोटर व्हीकल्स को घाटी की ओर नहीं जाने दिया गया। टिकरी, मलहाड़, फ्लाटा, धार रोड, गोल मेला, रेलवे रोड सहित जखैनी चौक पर लगभग 700 के करीब वाहन उधमपुर में फंसे हुए हैं। डीटीआई विनय गुप्ता ने बताया कि दोपहर के समय में उधमपुर में रोके सभी छोटे यात्री वाहनों को घाटी की ओर रवाना कर दिया गया था। राजमार्ग के पूर्ण रूप से बहाल होने पर ही हैवी लोड वाहनों को घाटी की ओर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें