फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाहरी राज्यों से नहीं पहुंच पा रहा माल, व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में रेहड़ी व फड़ी लगाकर व्यापार करने वाले लोगों ने मंगलवार को अपना कामकाज बंद रखा। इसके चलते बाजारों में चहल पहल न के बराबर रही।
इतना ही नही तेज बारिश के चलते व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। जिला के कई दूरदराज के क्षेत्रों से शहर में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग भी नहीं पहुंच पाए। गौरतलब है कि बारिश के चलते जिला के कई लिंक मार्ग बंद पड़े हुए है। जिसके चलते दुकानदार भी सारा दिन ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। बारिश के कारण कई पहाड़ी क्षेत्रों के रामनगर, बसंतगढ़, पंचैरी सहित कई लिंक मार्ग पस्सी आने के चलते बंद हैं। वहीं दूसरी ओर शहर में चलने वाली मिनी बसें भी बिना यात्रियों के आते जाते नजर आई।
विज्ञापन

इस संदर्भ में व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि तीन दिन से हो रही बारिश के चलते शहर के व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। दिल्ली व पंजाब से आने वाला सामान जम्मू-पठानकोट हाईवे बंद होने के कारण नहीं पहुंच पा रहा। इसके चलते व्यापारियों को अभी तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि सुबह से हो रही बारिश के चलते कई दुकानदारों ने अपनी दुकानाें को बंद रखा है और जिन्होंने दुकानें खोली हुई हैं वह भी खाली बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति तब साफ होगी जब बारिश बंद होगी तो पता चल पाएगा कि आखिर व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के चलते जिला के कई क्षेत्रों के मार्ग बंद पड़े हुए हैं। दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों से शहर में सामान की खरीदारी करने वाले लोग भी नहीं पहुंच पा रहे है। जहां तक रेहड़ी व फड़ी वालों की बात है कि तेज बारिश के चलते वे भी बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें