फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरमीन सब सेंटर बीमार, उपचार-दवाई देने वालों की दरकार

Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स और फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स के सहारे चल रहा केंद्र, 20 हजार की आबादी निर्भर
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव में रेफरल सेंटर में तब्दील, 32 साल बाद भी अपग्र्रेड नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के दावे किए जा रहे हैं वहीं, ग्रामीणों क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की हालत खराब है। सब सेंटर बरमीन को 1992 में स्थापित किया गया था, लेकिन 32 बाद भी अपग्रेड नहीं किया गया है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 20 हजार की आबादी निर्भर है, लेकिन आज भी यह एक स्टाफ नर्स और फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर के सहारे चल रहा है। यहां किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है, जिस कारण यह रेफरल सेंटर में तब्दील हो चुका है।
आबादी के हिसाब से बरमीन सब सेंटर को कई साल पहले पीएचसी सेंटर बना देना चाहिए था, लेकिन प्रशासनिक और सरकार की उदासीनता के चलते ऐसा नहीं हो सका है। इस कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। यहां पर आजतक कोई डाक्टर ही नहीं है और सेंटर स्टाफ नर्स और फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स के सहारे चल रहा है। मौजूदा समय में यह रेफर सब सेंटर का काम कर रहा है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब सेंटर में एंबुलेंस तक नहीं
ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते यहां के लोग ज्यादातर कृषि और पशुपालन पर निर्भर हैं। कोई हादसा होने पर उन्हें इसी सब सेंटर में लाना पड़ता है। लेकिन, यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं के अभाव के चलते जीएमसी उधमपुर रेफर करना पड़ता है। उसके लिए मरीज को कई घंटों तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि, इस सब सेंटर में एंबुलेंस की कोई सुविधा नहीं है।
इस सब सेंटर पर करीब आठ गांवों की करीब 20 हजार आबादी निर्भर है। इसमें सुलगार, अपर बरमीन, लोअर बरमीन, हरतयान, मानी, लाड़, बिंडला और सत्यालता शामिल है। लेकिन, सुविधाएं नहीं होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्वास्थ्य विभाग व सरकार से इस सब सेंटर को पीएचसी बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
- राम लाल, पूर्व सरपंच, बरमीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सेंटर में डाक्टर नियुक्त किए गए थे, लेकिन वह यहां से चले गए। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब सेंटर में डाक्टर की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है। यहां पर सुविधाओं की बहुत ही कमी है।
विज्ञापन

- राकेश चंद्र शर्मा, डीडीसी सदस्य, बरमीन
सब सेंटर में डाक्टर का पद नहीं होता है। इस कारण स्टाफ नर्स व फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स को तैनात किया गया है। विभाग की ओर से जल्द से जल्द इस सब सेंटर स्टाफ के साथ ही सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। आचार संहिता खत्म होते ही इस पर काम किया जाएगा।
- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें