सुरक्षा के चलते अस्पताल की नई इमारत में हर जगह लगाए जाएंगे कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की नई इमारत अब तीसरी आंख की जद में रहेगी। सुरक्षा परिदृश्य के चलते हर जगह करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके प्रबंधन की भी अस्पताल की हर गतिविधि पर नजर रहेगी।
नई इमारत में प्रिंसिपल रूम, लाइब्ररेरी, क्लास रूम के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी बैठते है। इतना ही नहीं इमारत के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा हर आने जाने वालों सहित पार्किंग पर नजर रखेगा। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में होने वाली हर गतिविधि पर प्रिंसिपल की नजर रहेगी। पूरी इमारत में 40 के करीब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें क्लास रूम, लाइब्रेरी, कमरे व हॉल शामिल हैं। इससे सुरक्षा और पुख्ता होगी। मेडिकल कॉलेज होने के चलते इमारत में बने क्लास रूम व लाइब्ररेरी में दिनभर विद्यार्थीं पढ़ाई करते है। अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से उनके एचओडी की नजर विद्यार्थियों पर रहेगी।
नई इमारत के आगे बेतरतीब ढंग से खड़े नहीं हो पाएंगे दोपहिया वाहन
जीएमसी की नई इमारत के प्रवेश द्वार पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के चलते कोई भी बेतरतीब तरीके से दोपहिया वाहन खड़ा नहीं कर पाएगा। इससे लोगों को सुचारू आवाजाही की सुविधा मिलेगी। सीसीटीवी कैमरे न होने के चलते लोग अपने दोपहिया वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर चलते जाते थे, जिस कारण कॉजेज व ओपीडी की ओर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। इससे पार्किंग समस्या भी काफी हद तक हल होगी।
मेडिकल कॉलेज की इमारत में 40 के करीब सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनसे हर गतिविधि पर नजर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही अस्पताल परिसर की सुरक्षा भी बढ़ेगी। खासकर जो लोग इमारत के प्रवेश द्वार पर बेतरतीब अपने दोपहिया वाहन खड़े करके चले जाते थे। अब उस समस्या से निदान मिलेगा।
- मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर