जरूरतमंद सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक उठा सकते हैं लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में सोमवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें लीवर बीमारी रोगों की जांच की जाएगी। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा।
दो महीने पहले भी लीवर से संबंधित विभिन्न बीमारियों के 100 के करीब मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इस बीमारी की रोकथाम के लिए जीएमसी प्रशासन की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौजूदा समय में फैटी लीवर की समस्या के मामले आए दिन अस्पताल में पहुंच रहे हैं। शिविर में मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ ही लीवर के हेपेटाइटिस बी व सी के अलावा लीवर प्रोफाइल व एलएफटी के टेस्ट करवाए जाएंगे। शिविर में खासतौर पर उन मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी जिनका वजन अधिक है। इसकी रोकथाम के लिए मेडिसन के डॉ. विनोद टीम सहित मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर खान पान में लापरवाही बरतने के चलते लीवर की बीमारी हो सकती है।