फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डायरिया से बचना है तो पानी उबाल कर ही पीएं

Fri, 06 Sep 2024 05:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औसू गांव में लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान के तहत वीरवार को औसू कैरा गांव में शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया।
शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बरसात का मौसम जारी है, जिस कारण प्राकृतिक स्रोतों का पानी दूषित हो जाता है। इसलिए पानी को हमेशा उबाल कर ही पीएं। साथ क्षेत्र व घर के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों में विभाग की ओर से निशुल्क ओआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित की गई। टीम ने लोगों को ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए जागरूक किया। सभी को समझाया कि जितना हम ओआरएस का सेवन करेंगे उतना ही डायरिया की चपेट में आने से बचेंगे। सभी को डायरिया से बचने के लिए बताई गई सावधानियां बरतने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें