विशाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान जारी है। वीरवार को विशाल गांव में शिविर लगा कर लोगों को डेंगू से बचाव की सावधानियां बताई गईं।
इसमें विभागीय टीम ने लोगों को साफ सफाई व अपने घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने देने ओर बिना जरूरत वाला सामान को अपने घरों की छतों ओर आंगन में न रखने के लिए प्रेरित किया गया। इतना ही नहीं टीम द्वारा क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगाें के डेंगू के टेस्ट भी किए गए।
टीम द्वारा डेंगू के टेस्ट करने के साथ ही मलेरिया के टेस्ट भी किए जा रहे हैं, ताकि डेंगू के साथ साथ मलेरिया के बारे में भी पता लगाया जा सके। वहीं विभाग की ओर से छापे गए पोस्टर भी लोगों में वितरित किए गए ओर कई पोस्टर क्षेत्र में चिपकाएं गए, ताकि लोग पोस्टर पर डेंगू से बचाव के बारे में लिखी सावधानियों को पढ़कर जागरूक हो सके।