फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रयास किए शुरू

विज्ञापन
उधमपुर। वॉटर सप्लाई स्कीम सुधमहादेव के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर। विभाग
विज्ञापन
उधमपुर। भारी वर्षा और बाढ़ के बाद जल जनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई ताकि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में दूषित पानी के सेवन या अल्य जल जनित बीमारियों से खुद का बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से भी पंचायत भटयारी में जल जनित रोग रोकथाम और स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जिसके तहत पंचायत में बाढ़ के पानी से दूषित हो चुके जल स्रोतों की सफाई करने के साथ ही लोगों को भी स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।
- बाढ़ के पानी से बचें - यह मल, रसायनों और नुकसानदायक वस्तुओं से प्रदूषित हो सकता है।
- केवल सुरक्षित पानी पीएं - उबला या क्लोरीनयुक्त पानी इस्तेमाल करें।
- हाथों की सफाई करें - खाना खाने से पहले साबुन और साफ पानी से हाथ धोएं।

- ताजा, पका भोजन ही खाएं, बाढ़ के पानी से संपर्क में आए भोजन या खाद्य पदार्थ फेंक दें।

- बुखार, दस्त, त्वचा संक्रमण या चोट लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

- मच्छरों की रोकथाम करें - घर में और आसपास जमा पानी निकालें।

- सांप के काटने से बचाव के लिए - जलभराव वाले इलाकों में चलते समय जूते, छड़ी का इस्तेमाल करें।

- आवश्यकता पड़ने पर जल्द चिकित्सा सहायता लें।
- स्वच्छता बनाए रखें, स्वास्थ्य सलाहों का पालन करें।
डेंगू के तीन नए मामले सामने आए
वहीं बरसात के दिनों में डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि इस वर्ष डेंगू के मामलों में कमी आई है लेकिन डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आए। कुल डेंगू पाजिटिव मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। ऐसे में भारी बारिश और बाढ़ के कारण आगामी दिनों में डेंगू का खतरा और बढ़ सकता है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें