फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : बरसात शुरू होते ही जिले में मिले दो मामले, हरकत में आया विभाग

Wed, 24 Jul 2024 03:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी में 10 बिस्तर का वार्ड तैयार, अभी तक 54 लोगों के हो चुके हैं टेस्ट
विज्ञापन

प्रभावितों में एक एसबीआई बैंक कर्मी और एक सैन्य महिला अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्त वर्ष की भांति इस बार भी डेंगू ने बरसात शुरू होते पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में दो मामले मिले हैं। इनमें एक एसबीआई बैंक का कर्मचारी है, जो हैदराबाद से लौटा है और दूसरा मामला महिला सेना अधिकारी का है। वह अन्य राज्य की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में दोनों का इलाज जम्मू में चल रहा है।
पॉजिटिव मिले दोनों लोग शहर के साथ लगते गढ़ी क्षेत्र में रह रहे हैं। डेंगू के दो मामले सामने आने के बाद जीएमसी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अस्पताल में मरीजों के टेस्ट शुरू करने के साथ ही डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इसमें 10 बिस्तर का एक वार्ड तैयार किया गया है। डेंगू के टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली किट का पर्याप्त स्टाॅक अस्पताल में मौजूद है। अभी तक जीएमसी में 54 लोगों के डेंगू के टेस्ट किए जा चुके है, जिनमें से सभी की नेगेटिव रिपोर्ट आई है।
2023 में मिले थे डेंगू के 720 मामले, एक मरीज की हुई थी मौत
2023 में जिले में डेंगू के 720 मामले मिले थे। इनमें से एक पीड़ित की मौत हुई थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून माह से ही डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था। इसमें विभाग के कर्मचारियों ने शहर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया था। सोमवार को जम्मू में हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने जीएमसी के प्रिंसिपल को डेंगू से लोगों को बचाने के लिए विशेष तैयारियां करने के भी निर्देश दिए हैं।

गढ़ी क्षेत्र में करवाई गई फॉगिंग
शहर के साथ लगते गढ़ी क्षेत्र में डेंगू के दो मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। गढ़ी क्षेत्र में प्राथमिकता से फॉगिंग और दवाई का छिड़काव करवाया गया है। साथ ही क्षेत्रवासियों से डेंगू से बचाव के लिए घर के आसपास पानी इकट्ठा न करना और साफ-सफाई का खास ध्यान रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। अस्पताल में 10 बिस्तर का एक अलग वार्ड बनाया गया है। डेंगू के टेस्ट भी किए जा रहे हैं। अभी तक जीएमसी 54 लोगों की जांच हो चुकी है। आगामी समय में अस्पताल में डेंगू के टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें