फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोपड़ा शॉप क्षेत्र में बताए डेंगू से बचाव के तरीके, सैंपल भी लिए

Tue, 27 Aug 2024 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को ब्लॉक टिकरी के चोपड़ा शॉप क्षेत्र में टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक् किया। साथ ही वायरल से ग्रसित मरीजों के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

इस सीजन में डेंगू के पांच मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अगस्त व सितंबर माह डेंगू का सीजन माना जाता है। उसी के चलते विभाग की टीम ब्लॉक टिकरी में लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही पिछले साल के हाट स्पाट रहे क्षेत्रों में जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोगों को घर व उसके आसपास पानी एकत्रित न होने देने व साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन


बीएमओ टिकरी राजकुमारी सकोलिया ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें दिन-रात ब्लॉक काम कर रही हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें