फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कान्हा के रंग में रंगी देविका, मंदिरों में गूंजा हरे कृष्णा हरे रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में रात 12 बजे तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का जारी रहा क्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका नगरी में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से देविका नगरी कान्हा के रंग में रंगी नजर आई। इस दौरान हर तरफ हरे कृष्णा हरे राधा, हरे राधा हरे कृष्णा की रही गूंज। इस मौके पर मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया था। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
सोमवार को भक्तों ने मंदिरों में माथा टेका। बड़ी संख्या में लोगोें ने जन्माष्टमी का व्रत भी रखा। इस मौके पर मंदिरों के अलावा घरों में राधा-कृष्ण को झूले में सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की। मिष्ठान का भोग लगाकर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस बीच राधा-कृष्ण की वेषभूषा में सजे बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र बने। जन्माष्टमी पर पतंगबाजी भी जमकर हुई। दिनभर युवा और बच्चे पेंच लड़ाने में व्यस्त रहे। हालांकि दोपहर के समय आंधी और बारिश से इसमें खलल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इस्कान, आदर्श कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर, हाउसिंग कालोनी स्थित श्री कृष्ण मंदिर, देविका स्थित राधा कृष्ण मंदिर, चबूतरा बाजार स्थित गीता भवन मंदिर, दब्बड़ स्थित शीतला मंदिर आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कृष्णलीला का मंचन भी किया गया। कई मंदिरों में लड्डू गोपाल का झूला भी तैयार किया गया था। इसके अलावा ओमाड़ा मोड़ से राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। मंदिरों में रात 12 बजे तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा। वहीं, श्रीकृष्ण के जन्म के समय जमकर आतिशबाजी हुई। जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी धार्मिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें