फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डायरिया से बचाव के प्रति किया जागरूक

Fri, 19 Jul 2024 05:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से न्यू टाइप पीएचसी माड़ता में चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक रामनगर के माड़ता में न्यू टाइप पीएचसी में डायरिया रोको अभियान के तहत लोगों को बचाव के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डाक्टरों की टीम ने लोगों को पानी को उबाल कर पीने के साथ साथ ओआरएस का अधिक मात्रा में सेवन करने की सलाह दी। इस मौके पर आए हुए लोगों व बच्चों में ओआरएस के पैक्ट व दवाइयां निशुल्क वितरित की गई।
डाक्टरों ने बताया कि इन दिनों बरसात का मौसम होने के चलते खासतौर पर डायरिया बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है। इसके चलते हमें कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत है, ताकि परिवार को बीमारी की चपेट में आने से बचा सकें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हमें अपने घर के साथ साथ अपने आसपास भी साफ सफाई का ख्याल रखना है। उन्होंने लोगों को कहा कि खासतौर पर बारिश के दिनों में पीने वाला पानी दूषित आने के चलते कई बार लोग पानी को बिना उबाले ही पी लेते है। इसके चलते उन्हें पेट में दर्द, दस्त व उल्टियां शुरू हो जाती हैं। इन सब से बचने के लिए हमें पानी को जितना हो सके उबाल कर पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएमओ रामनगर डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत प्रयास है कि ब्लॉक रामनगर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाए जाएं। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के लोगों को डायरिया से बचने के बारे में जागरूक किया जाए। उसी के चलते शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें