फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरसात में पानी है दूषित, उबाल कर ही पीएं

Mon, 15 Jul 2024 03:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर डालसर में लगाया गया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

चिकित्सा टीम ने लोगों को बताए डायरिया से बचने के तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक रामनगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर डालसर में डायरिया रोको अभियान के तहत रविवार को जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डाक्टरों की टीम ने शिविर में आए लोगों को डायरिया से बचने के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों को ओआरएस का अधिक मात्रा में सेवन करने के अलावा पानी को उबाल कर पीने व स्वच्छता का खास ख्याल रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि अगर लोग इन सावधानियों को अपना लेते हैं, तो डायरिया से स्वयं को बचा सकते हैं। शिविर में आए लोगों से अपील की है कि वह अपने पड़ोसियों को भी डायरिया से बचने के प्रति जागरूक करें। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है, जिसके चलते ज्यादातर पीने का पानी दूषित होता है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि पानी को उबाले बिना न पीएं। इस मौके पर लोगों को ओआरएस के पैक्ट व दवाइयां भी वितरित कीं। बीएमओ रामनगर डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पूरे जिला में डायरिया रोको अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में ब्लॉक रामनगर के स्वास्थ्य केंद्रों में भी शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह जागरूकता शिविर करीब एक माह तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें