फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कान्हा के जयकारों से गूंजा कारगिल हनुमान मंदिर

Fri, 03 Nov 2023 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीकृष्ण लाला का मंचन शुरू
विज्ञापन

11 नवंबर को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा केसरीनंदन का जन्मोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर परिसर में वीरवार को सात दिन चलने वाली कृष्णलीला का मंचन शुरू हुआ। इसमें वृंदावन से आए कलाकारों ने नृत्य और संगीत कला के साथ से मंच पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी लीलाओं का शानदार तरीके से मंचन किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया और मंत्रमुग्ध कर देने वाली कृष्ण लीला की झलकियों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी महंत राधा दास त्यागी ने बताया कि संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर में शनिवार 11 नवंबर को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर मथुरा, वृंदावन से पधार कलाकारों की तरफ से मंदिर परिसर में 2 से 8 नवबंर तक प्रतिदिन शाम को 7 बजे से लेकर रात साढे 10 बजे से कृष्णलीला का मंचन किया जा रहा है। लगातार सात दिन यह कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद 10 नंवबर को मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा और 11 नवबंर को इसकी पूर्णाहुति होगी। इसके उपरांत हवन किया जाएगा और इसकी पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त शहरवासियों से अपील कि सभी परिवार सहित इस वार्षिक हनुमान महोत्सव में भाग लें और इसका आनंद उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें