फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार उपमंडल व एक ब्लॉक अब भी जिला मुख्यालय से कटे

विज्ञापन
उधमपुर। गंध टॉप में भूस्खलन से बंद हुआ बसंतगढ़ रोड: संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- भारी बारिश और भूस्खलन से बंद हुई मुख्य सड़कें 13 दिन बाद भी नहीं हो पाईं बहाल, युद्धस्तर पर काम जारी
विज्ञापन

- डेढ़ लाख की आबादी को आवाजाही में करना पड़ रहा भारी परेशानी का सामना

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के चार उपमंडल और एक ब्लॉक अब भी जिला मुख्यालय उधमपुर से कटे हुए हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जिले की लगभग 400 सड़कें बंद हो गई थीं, जिनमें से 50 प्रतिशत पर यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

जिले के प्रमुख बड़े ग्रामीण इलाकों में वाहनों की आवाजाही बंद है। इनमें उपमंडल बसंतगढ़, पंचैरी, मौंगरी, चिनैनी और ब्लॉक घोरड़ी शामिल हैं। सड़क संपर्क टूटने के कारण ये इलाके जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं, जिससे लगभग डेढ़ लाख की आबादी को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गंध में भूस्खलन से बसंतगढ़ रोड 13 दिन से बंद
उपमंडल बसंतगढ़ के गंध क्षेत्र में मुख्य सड़क भूस्खलन के कारण टूट चुकी है और यहां बीते 13 दिन से आवाजाही बंद है। इससे लगभग 50 हजार लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। इस इलाके में गंभीर रूप से बीमार लोगों को और राशन आदि पहुंचाने के लिए वायु सेना की मदद से राहत कार्य चल रहा है। प्रशासन सड़क बहाल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कार्य में बाधा आ रही है।

ब्लॉक घनोड़ी का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूटा
बरमीन से आगे त्रिंगढ़िया क्षेत्र में 26 अगस्त को भारी भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण ब्लॉक घनोड़ी का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट चुका है। कई जगहों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही में दिक्कत आ रही है। प्रशासन सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है, मगर बारिश के कारण पहाड़ लगातार दरक रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। इससे ब्लॉक घनोड़ी की लगभग 70 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है और ग्रामीण वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही करने को मजबूर हैं।

बीमार लोगों को हेलिकॉप्टर से जीएमसी पहुंचाया जा रहा
जुड़वां तहसीलें पंचैरी और मौंगरी की सड़क बंद होने से यहां भी आवाजाही को लेकर परेशानी बनी हुई है। कैंथगली के गुलजारी मोड़ पर भारी भूस्खलन के कारण ये दोनों मार्ग 13 दिन से बंद हैं, जिससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में दिक्कत आ रही है। तहसील के दमनोट जैसे दूरदराज के इलाकों का सड़क संपर्क कट जाने के कारण बीमार लोगों को हेलिकॉप्टर से जीएमसी उधमपुर पहुंचाया जा रहा है। लोगों तक राशन जैसी राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वायुसेना की भी मदद ली जा रही है।

बीते छह दिन से चिनैनी मार्ग बंद, जरूरी वस्तुओं की किल्लत
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के नजदीक थरड़ क्षेत्र में भारी भूस्खलन से उपमंडल चिनैनी का भी बीते छह दिन से जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट चुका है। चिनैनी के बाजारों तक रसद सामग्री न पहुंचने से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की किल्लत बढ़ने लगी है। हालांकि, राजमार्ग को बहाल करने के लिए मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन


लाटी-मरोठी और चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग पर भी दिक्कतें बरकरार
उपमंडल चिनैनी और उपमंडल लाटी के बीच चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग और लाटी-मरोठी मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण आवाजाही में दिक्कतें बनी हुई हैं। हालांकि इन सड़कों पर यातायात बहाल हो चुका है, लेकिन बीच में कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सुचारु आवाजाही में बाधा आ रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें