फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लांदर के उच्चा पुल नाले में बहे सूरज का नहीं मिला सुराग

Thu, 02 May 2024 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लांदर के उच्चा पुल इलाके में नाले के तेज बहाव में बहे उधमपुर के युवक सूरज गोस्वामी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, बुधवार को पंचैरी पुलिस थाना प्रभारी दीपक शर्मा की देखरेख में धमनोट चौकी की पुलिस, वीडीजी एवं एसडीआरएफ सदस्यों की लांदर उच्चा पुल से लेकर निक्की नाला और धमनोट तक युवक की तलाश की।
विज्ञापन

हादसे के दिन पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक काफी दूर तक बह गया होगा। क्योंकि बुधवार को जलस्तर काफी कम होने के बाद भी काफी सफलता हाथ नहीं लग पाई। युवक के परिजन एवं रिश्तेदार भी उसकी तलाश में लांदर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उच्च पुल से गुजर रहा नाला रियासी के चिनाब दरिया में जाकर मिलता है। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि टीम एवं अन्य सदस्यों सहित युवक के रिश्तेदारों के साथ मिलकर देर शाम तक तलाश जारी रखी गई। वीरवार को एक बार फिर से प्रयास किए जाएंगे ताकि युवक का कोई सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें