फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बीएसएनएल कार्यालय की छत पर झाड़ियों में लगी आग

Sat, 15 Jun 2024 05:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

दो मंजिला इमारत में सफाई नहीं होने से उठ रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक के पास स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के दफ्तर की छत पर रात को स्पार्किंग होने से झाड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें देख कर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। साथ ही बड़ा हादसा टाल दिया।
बीएसएनएल का दो मंजिला दफ्तर रिहायशी क्षेत्र में है। साथ ही वहां पर होटल भी हैं। हालांकि, आग की घटना में छत पर उगी झाड़ियां ही जली हैं। घटना स्थल पर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के उप निदेशक सर्वेश्वर लंगर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा दफ्तर की छत पर झाड़ियां उगना हैरानी की बात है। सफाई न होना बीएसएनएल कार्यालय की लापरवाही की ओ इशारा कर रहा है। बिजली की तार स्पार्क होकर नीचे गिरी है, जिससे झाड़ियों में आग लगी है। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगता है छत पर सालों से नहीं हुई सफाई : व्यापार मंडल
व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी राहुल मगोत्रा ने कहा कि दफ्तर की छत पर उगी झाड़ियों से लगता है कि सालों से यहां पर सफाई नहीं करवाई गई है। इस संबंध में कार्यालय प्रबंधन को देखना चाहिए। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है, लेकिन बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें