स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। 10वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणामों में जिले के निजी स्कूलों और छात्रों शानदार प्रदर्शन रहा है। शुक्रवार को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को बधाई दी गई। मार्डन अकादमी हाई स्कूल रैहम्बल की दिव्यांशी राणा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टाप किया है। इसके अलावा शिवांश सिंह ने 93 प्रतिशत, ध्रुव शर्मा ने 90 प्रतिशत, नमन शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। मुख्याध्यापक अंकुश वर्मा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि स्कूल के 75 प्रतिशत बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
नेशनल अकादमी हाई स्कूल उधमपुर की जाह्नवी गुप्ता ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर स्कूल में टाप कर किया है। प्रबंधक विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि स्कूल के 69 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 19 छात्र ने ए वन ग्रेड और 18 ने ए2 ग्रेड हासिल किया है। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्राचार्या निशा शर्मा ने भी छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी।
लिटिल एंजेल्स पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। इसमें दीवा ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टाप किया है। राधिका ने 96.8 प्रतिशत, तानिया ने 92.6 प्रतिशत, सोनिया ने 91 प्रतिशत, आदर्श ने 87.6 प्रतिशत, लिपिका ने 74.4 प्रतिशत, सानिया ने 74.2 प्रतिशत, ईशान ने 73.6 प्रतिशत, अभिषेक ने 73.2 प्रतिशत, माधव ने 70 प्रतिशत और रमन ने 68.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रबंधन ने बताया कि 11 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जो सभी बेहतर ग्रेड लेकर पास हुए हैं।
होली एंजेल हाई स्कूल उधमपुर का परिणाम रहा शत प्रतिशत
होली एंजेल हाई स्कूल उधमपुर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्र अनिल शर्मा ने 97 प्रतिशत, गौरव शर्मा ने 93.2 प्रतिशत, ध्रुव ने 90.4 प्रतिशत, सुषेण शर्मा ने 89.2 प्रतिशत, शिवानी शर्मा ने 88 प्रतिशत, आरुषि महाजन ने 87.4 प्रतिशत, वृतिका दूबे ने 85.6 प्रतिशत, अंकित शर्मा ने 85.4 प्रतिशत, प्रकृति मेहरा ने 81.6 प्रतिशत और वंश शर्मा ने 80.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।