फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आपदा पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व सैनिक ने एक माह की पेंशन दान की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर के मलाड गांव के पूर्व सैनिक रतन लाल ने अपनी एक महीने की पेंशन पट्टठी क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दान कर मानवता की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


रतन लाल ने बताया कि पंचैरी के पट्टठी गांव के करीब 10 से अधिक परिवार भूस्खलन की वजह से बेघर हो गए हैं और जंगल मे टेंट लगाकर रहने पर मजबूर हो गए हैं। इनके पास न खाने के लिए कुछ बचा था और न रहने के लिए सुरक्षित ठिकाना। इसका अलावा भी बारिश ने जिला भर में कई अन्य इलाकों पर भी ऐसी ही तबाही मचाई है और लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि अपने यथासंभव प्रयासों से मिलजुल कर प्रभावितों की सहायता करें । इसी संदेश के साथ मैंने अपनी एक महीने की पेंशन जो 33,307 रुपये बनती है, प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दान की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें