-भारी बारिश से जिले में कई जगहों पर 33 और 11केवी बिजली लाइन में पड़ा फाल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भारी बारिश से जिले में कई जगहों पर 33 और 11केवी बिजली लाइन में फाल्ट आने के बाद सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि विभाग का कितना नुकसान हुआ है। वहीं सुबह सात बजे से गई बिजली शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी।
तेज बारिश जारी होने के चलते विभाग के कर्मचारी भी फाल्ट की मरम्मत नहीं कर पा रहे हैं। सुबह सात बजे से गुल हुई बिजली शाम तक न आने के चलते लोगों के घरों में चल रहे इनवर्टर भी बंद हो गए हैं। लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोट...
बिजली लाइन में फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप है। तेज बारिश हो रही है। ऐसे में कर्मचारी भी मरम्मत नहीं कर पा रहे। बिजली ढांचे को कितना नुकसान हुआ है यह अभी बता पाना मुश्किल है। बारिश बंद होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा।
-
किरण कुमार गुप्ता, एक्सईएन, जखैनी ग्रिड