ग्रिड स्टेशन उधमपुर में था तैनात, फ्लाटा में मरम्मत करते समय लगा करंट
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ग्रिड स्टेशन उधमपुर में तैनात एक अस्थायी बिजली कर्मी की एक बिजली लाइन में आए फाल्ट को ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जिसकी पहचान शाह मोहम्मद (54) निवासी गरनेई के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शाह मोहम्मद वीरवार को फ्लाटा में एक बिजली लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने पहुंचे थे। वहां लाइन पर काम करते समय करंट लग गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस की सहायता से उसे जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
परिजनों ने मांगा मुआवजा व एक सदस्य के लिए नौकरी
मौके पर पहुंचे परिजनों ने मांग कि इस हादसे के कारणों की होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि परिवार को मुआवजे के साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। क्योंकि, परिवार में मृतक ही परिवार की आजीविका चलाने वाला एकमात्र सहारा था।
जानकारी मिली है कि फ्लाटा में कुछ लोगों के कहने पर वह बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। विभाग की ओर से मामले की जांच जारी है। जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।
-
सुनील दत्त पंडोह, एक्सईएन, बिजली विभाग, उधमपुर