उधमपुर। जिला पुलिस ने दो मामलों में शराब की 86 बोतलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला मजालता पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दियोट क्षेत्र का है। वहां पर नाके के दौरान खून से मजालता के धेम्मा की ओर आ रहे राहगीर से शराब की 60 बोतलें बरामद कीं। आरोपी की पहचान राज कुमार निवासी विजयपुर (सांबा) के रूप में हुई है। दूसरे मामले में चनैनी पुलिस ने दोमेल नाका पाइंट पर एक व्यक्ति से शराब की 26 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान नीरज कुमार निवासी चास्कू चनैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद