फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज ईवीएम में बंद होगा 37 प्रत्याशियों का भाग्य

Tue, 01 Oct 2024 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चार सीटों पर चार लाख से अधिक मतदाता 654 केंद्रों पर अपने अधिकार का करेंगे इस्तेमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण के तहत मंगलवार को मतदान होगा। इसमें जम्मू संभाग के उधमपुर जिले की चार सीटों से मैदान में उतरे 11 निर्दलीय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों 37 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा।
जिले के 4,22,298 मतदाता 654 मतदान केंद्रों पर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। मतदान प्रकिया को सफल बनाने के लिए जहां पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, वहीं जिला निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को भी 648 टीमों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

जिला उधमपुर में 4,22,298 मतदाता हैं, जिनमें 2,21,262 पुरुष और 2,01,036 महिलाएं शामिल हैं। इनके लिए 56 शहरी और 598 ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले की 4 सीटों के लिए 11 निर्दलीय समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
इनमें पूरब से 9, पश्चिम से 12, चिनैनी से 9 और रामनगर से 7 उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान को लेकर जिले के प्रत्येक हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार को रवाना हुई मतदान टीमें 6 मतदान केंद्रों सोमवार पर पहुंच गई हैं। वहीं, सोमवार को अन्य 648 केंद्रों की टीमों को भी वाहनों के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।
जिले की चार सीटों का लेखाजोखा
-उधमपुर पूरब : नव गठित विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,00,690 है। इनमें 52,611 पुुरुष और 48,079 महिलाएं शामिल हैं। इनके लिए 157 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नौ उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनमें 3 निर्दलीय हैं।
-उधमपुर पश्चिम : इस विस क्षेत्र में सबसे अधिक 1,15,655 मतदाता हैं। इनमें 59,726 पुरुष और 55,929 महिलाएं हैं। इनके लिए शहर में 45 और ग्रामीण क्षेत्रों में 139 सहित कुल 184 मतदान केंद्र स्थापित बनाए हैं। इस सीट पर सबसे अधिक 6 निर्दलीय सहित 12 उम्मीदवार 12 मैदान में हैं।
-चिनैनी : यहां कुल 1,09,174 मतदाताओं में 57,746 पुरुष और 51,428 महिलाएं हैं। इनके लिए शहर में 3 और ग्रामीण क्षेत्रों में 152 सहित कुल 155 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। कुल 9 उम्मीदवारों में दो निर्दलीय हैं।
-रामनगर : कुल मतदाताओं की संख्या 96,779 है। इनमें 51,179 पुरुष व 45,600 महिलाएं हैं। इनके लिए शहर में 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 समेत कुल 158 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से कोई निर्दलीय नहीं है।
पिंक सहित 16 विशेष मतदान केंद्र स्थापित
चुनावों की तैयारियों कां साझा करते हुए डीईओ एवं डीसी सलोनी राय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को दूरदराज के मतदान केंद्रों की 6 टीमों को रवाना किया गया था, जो सोमवार को वहां पहुंच गई हैं और अन्य 648 टीमों को भी चुनाव सामग्री के साथ वाहनों के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों की ओर रवाना कर दिया है। केंद्रों में हर तरह के बंदोबस्त किए गए हैं। पारदर्शी मतदान के लिए माइक्रो पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है। जिले 16 ऐसे केंद्र हैं जिनमें महिलाओं द्वारा संचालित पिंक, पीडब्ल्यूडी और युवाओं द्वारा चालित केंद्रों सहित ग्रीन पोलिंग स्टेशन के अलावा यूनीक मतदान केंद्र भी स्थापित किया गए है। प्रत्येक विस क्षेत्र में 4 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाताओं से अपील है कि सभी व्यवस्थाओं को सफल बनाने के लिए शतप्रतिशत मतदान करें।
91 सीआरपीएफ और 11 आर्म्ड पुलिस की कंपनियां और डेढ़ हजार कर्मी तैनात
एसएसपी अमोद नागपुरे ने बताया कि पुलिस की तरफ से पूरे जिले में एक सुरक्षा को लेकर व्यापक विस्तृत योजना अमल में लाई गई है। इसके तहत 91 सीआरपीएफ और 11 आर्म्ड पुलिस की कंपनियों सहित डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को 95 सेक्टर और 40 जोन में विभाजित किया गया है। जोनल टीमों की देखरेख सीनियर एसपी रैंक और डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं, सेक्टर्स टीमों का जिम्मा सीनियर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के हवाले है। इनको स्पोर्ट के लिए पूरे क्षेत्र में सीआई, फीमेल व अन्य क्यूआरटी टीमें तैनात की हैं। चुनावों के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न टीमों द्वारा नाकेबंदी व जांच की जा रही है।
विज्ञापन

140 क्रिटिकल केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा
कुछ महिनों से आतंकी गतिविधियों से सुर्खियों में रहे बसंतगढ़ इलाके में मतदान को लेकर एसएसपी ने कहा कि बसंतगढ़, डुडू और लाटी में स्पेशल एसओजी, सीआरपीएफ की क्यूआरटी टीमों सहित नाइट डोमिनेशन, आरओपी जैसे कुछ एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के इंतजाम किए हैं। सीनियर ऑफिसर्स को स्पेशल ड्यूटी पर तैनात किया है। ड्रोन सर्विलांस जैसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते कर सर्विलांस और मॉनिटरिंग की जा रही है। 140 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं, जहां सीआरपीएफ सहित स्पेशल क्यूआरटी की टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें