पुलिस व सीआईएसएफ कर्मियों ने दंदयाल व बट्टलबालियां में निकाला मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में तीसरे चरण के तहत एक अक्तूबर को मतदान होना है। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।
वीरवार को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने शहर से लगते दंदयालए बट्टलबालियां और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस स्टेशन उधमपुर के एसएचओ रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में मार्च निकाला।
इस संबंध में एसएसपी की ओर से पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि, मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों में मक्का के साथ ही झाड़ियां अधिक हो जाती हैं। इस दौरान सुरक्षा की चुनौती रहती है।