स्वीप के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल लाटी में आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या लोगों ने हिस्सा लिया। उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) डुडू डॉ. मनमीत कुमार मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल पूर्ण सिंह ने लोगों से 19 अप्रैल यानी आगामी संसदीय चुनाव में वोट डालने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भाषण भी दिए और स्वीप के महत्व पर गीत और नाटक प्रस्तुत किए। छात्रों ने एक नाटक के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को वोट डालने के महत्व के बारे में भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में तहसीलदार लाटी, बीडीओ लाटी, बीएलओ, पूर्व पीआरआई सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभिन्न स्कूलों के कर्मचारी, पुलिस, मीडिया, छात्र और स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर भाग लिया।