फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निजी स्कूल संचालक शिक्षा विभाग के निर्देशों का करें पालन

Fri, 29 Mar 2024 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जानी समस्याएं, दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा की अध्यक्षता में वीरवार को जिले के निजी स्कूल संचालकों की एक बैठक हुई। इसमें संचालकों ने समस्याओं से रूबरू करवा कर उचित कदम उठाने की अपील की। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में निजी स्कूल संघ डोडा के अध्यक्ष ने कक्षा 8वीं और 9वीं की परीक्षाओं के समय पर परिणाम से संबंधित मामलों में सीईओ के हस्तक्षेप का अनुरोध किया। सीईओ स्कूल प्रमुखों को फीस निर्धारण समिति की सिफारिश के अनुसार फीस लेने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने परिसर और किराए की दुकानों से किसी भी प्रकार की स्कूल की किताबें/यूनिफॉर्म अनधिकृत रूप से न बेचें। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संस्थानों के प्रमुखों को अपने स्कूलों में जेके बोस स्कूल पाठ्यक्रम/पाठ्यपुस्तकों को पूरी तरह से लागू करने का निर्देश दिया और जिले के सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में निजी प्रकाशनों की पुस्तकों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी डोडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विभाग समयबद्ध तरीके से उनकी सभी वैध शिकायतों का निवारण करेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी डोडा ने अपने कार्यालय के निजी अनुभाग को जिला स्तर पर परिणाम पुष्टि समिति के गठन के लिए निर्देश दिया, जो जिला शिक्षा और योजना अधिकारी डोडा की देखरेख में काम करेगी। बैठक में डॉ. अनीस अहमद सचिव जिला शिक्षा एवं योजना अधिकारी डोडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें