फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइंस में माहिका, कामर्स में सुनाक्षी और कला संकाय में रश्मि ने किया टॉप

Fri, 07 Jun 2024 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल शिक्षा की ओर से 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन

जिले के नौ छात्रों ने मैरिट लिस्ट में पाया स्थान, सरकारी स्कूलों का दिखा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की ओर से वीरवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें उधमपुर जिले के नौ छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विभिन्न संकायों में मेरिट में नाम दर्ज करवाया है। इसके अलावा डोडा से दो और बनिहाल की छात्रा भी मेरिट में स्थान हासिल करने में सफल रही है। इस बार के परिणामों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा देखने के लिए मिला है।
जिला उधमपुर में 98.4 फीसदी अंकों से माहिका पंडोह, तो रामनगर तहसील से सुहानी राजपूत 97.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। सांइस स्ट्रीम में 98.4 फीसदी अंक हासिल कर माहिका पंडोह ने जिले में पहली और प्रदेश में तीसरी पोजिशन हासिल की है। प्रद्युमन सिंह एवं अंजली गुप्ता की पुत्री माहिका इंदिरा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल रठियान की छात्रा है। सांइस में ही गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की ममता शर्मा पुत्री राजकुमार एवं लक्ष्मी देवी ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर सातवीं पोजिशन हासिल की। महाराजा हरी सिंह डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल के कृश गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता एवं वीना गुप्ता ने 97.4 फीसदी अंक हासिल करते हुए 8वीं पोजिशन हासिल की है। गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर की सुहानी राजपूत पुत्री जगदीप सिंह एवं सुषमा कुमारी ने 97.2 फीसदी अंकों से 9वीं पोजिशन हासिल की है। महाराजा हरी सिंह डीएवी के पार्थ गुप्ता पुत्र वरिंद्र गुप्ता एवं रंजना गुप्ता ने 97 फीसदी अंकों के साथ मेरिट में 10वां स्थान पाया है।
विज्ञापन


कला संकाय में गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की धाक
कला संकाय में गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की रश्मि शर्मा पुत्री केवल कृष्ण एवं विपन शर्मा ने 488 अंकों से 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर 8वीं पोजिशन हासिल की है। गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी उधमपुर की ही तानिया पत्याल पुत्री सुरजीत सिंह एवं प्रेम रानी ने 97.4 अंकों से 9वीं पोजिशन पाई है।

कामर्स संकाय में दो छात्रों ने पाई नौवीं पोजिशन
कामर्स संकाय में कॉन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की सुनाक्षी शर्मा पुत्री विनोद एवं शकुंतला देवी और लिटल एंजल पैराडाइस स्कूल शास्त्री नगर के रुहान हसन मीर पुत्र खालिद हसन मीर एवं जाफिया मीर ने 96.8 प्रतिशत हासिल किए हैं। साथ ही मैरिट में नौवां स्थान पाया है।
विज्ञापन


डोडा से आबु सुफयान ने किया टॉप
डाेडा जिले से गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खलैनी के आबु सुफयान पुत्र मुश्ताक अहमद एवं मुबीना बेगम ने कला संकाय में 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। साथ ही प्रदेश स्तर पर 5वीं पोजिशन पाई है। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी डोडा के मोहम्मद मुहिद जरगर पुत्र कासिम फारुख जरगर एवं सायमा ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ 7वीं पोजिशन पाई है। बनिहाल में विज्ञान संकाय में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की आतिफा जान पुत्री जावेद इकबाल एवं शजादा बेगम ने 97.2 फीसदी अंक हासिल कर 9वीं पोजिशन हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें