फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों ने जाने नए कानून, अब अपराध को करेंगे कुंद

Sat, 15 Jun 2024 05:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में आयोजित पांच दिवसीय कोर्स का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में नए आपराधिक कानून के संबंध में आयोजित पांच दिवसीय कोर्स की शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। अब अधिकारी इसके तहत अपराध पर लगाम लगाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के जिला उधमपुर एवं रियासी में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के 48 पुलिस कर्मियों ने कोर्स में हिस्सा लिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को प्रमुख प्रावधानों से परिचित कराना था। केंद्र द्वारा हाल ही में प्रख्यापित नए आपराधिक कानून-2023 को सरकार जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। समापन समारोह में एकेडमी के उप निदेशक इंडोर राजिंदर कुमार गुप्ता बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 जैसे नए आपराधिक कानूनों को समझने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान एडवोकेट नीरज गुप्ता, प्रख्यात वक्ता अजय बंद्राल सहित इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, इंस्पेक्टर राकेश मन्नी, एडवोकेट संदीप भट्ट और एडवोकेट जसबीर सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें